Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2018 02:05 PM
पंजाब पुलिस जहां अपनी कारगुजारियों को लेकर सुर्खियां में रहती है वहीं एक पुलिसकर्मी की पिटार्इ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और लड़की पुलिसकर्मी की सरेआम पिटार्इ करते दिखार्इ दे रहे है। यह घटना चंडीगढ़ के...
चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस जहां अपनी कारगुजारियों को लेकर सुर्खियां में रहती है वहीं एक पुलिसकर्मी की पिटार्इ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और लड़की पुलिसकर्मी की सरेआम पिटार्इ करते दिखार्इ दे रहे है। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के किरण सिनेमा के सामने की है।
इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक लड़का पुलिस कर्मी की धुनार्इ कर रहा है। पहले तो यह लड़की युवक को पुलिसकर्मी की पिटार्इ करने से रोकती नजर आ रही है लेकिन थोड़ी देर बाद खुद भी वह पुलिसकर्मी पर हाथ साफ करना शुरू कर देती है।
उक्त वीडियो चाय की फड़ी लगाने वाले दुकानदार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो ,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।