दिन-दहाड़े चाचा और चचेरे भाई को गोलियों से भूना, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Feb, 2021 10:07 AM

uncle and cousin  shot dead

एक व्यक्ति ने गोलियां मार कर अपने चाचा और चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और भतीजे को भी गंभीर रूप में घायल कर दिया।

भवानीगढ़ (विकास, संजीव): गांव बिजलपुर में एक व्यक्ति ने गोलियां मार कर अपने चाचा और चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और भतीजे को भी गंभीर रूप में घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है जबकि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। 

डी.एस.पी. भवानीगढ़ सुखराज सिंह घुम्मन ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि बिजलपुर का जमपल और पुडा के अस्टेट अफसर के पद पर सेवामुक्त व्यक्ति ध्यान सिंह का परिवार गांव में रहता है और उसकी मोहाली और पटियाला में कोठियां हैं। उसने रविवार को अपने चाचा गुरजंट सिंह और अपने भतीजे कुलदीप सिंह को उनके घर जाकर गोलियां मार दीं और बाद में खेतों में काम कर रहे अपने चाचा के लड़के गुरमत्त सिंह को भी गोलियां मार दीं। डी.एस.पी. ने बताया कि घटना में गुरमत्त सिंह और गुरजंट सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको भवानीगढ़ के अस्पताल से पटियाला रैफर कर दिया गया। 

मृतक गुरमत्त सिंह की भाभी निर्मल कौर ने बताया कि आज ध्यान सिंह उनके घर आया और उसने गुरमत्त सिंह व अन्य पारिवारिक सदस्यों के बारे में पूछा। इस दौरान ध्यान सिंह ने आंगन में बिस्तर पर पड़े उसके ससुर गुरजंट सिंह को गोलियां मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आए कुलदीप सिंह को भी ध्यान सिंह ने गोलियां मार कर घायल कर दिया और कार में फरार हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि ध्यान सिंह की जमीन गांव में है परन्तु वह लंबे समय से पटियाला और मोहाली में रह रहा है। अब वह गांव में घर बनाने के लिए प्लाट लेना चाहता था। देर शाम डी.एस.पी. सुखराज सिंह घुम्मन ने बताया कि पुलिस ने ध्यान सिंह खिलाफ  पर्चा दर्ज करके  कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!