Edited By Kamini,Updated: 23 Nov, 2026 12:34 PM

पठानकोट में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बनी 2 दुकानों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शेड, शटर और बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बनी 2 दुकानों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शेड, शटर और बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे ट्रक ने पहले स्टील इंडस्ट्रीज के रेकोर मैट्रेस शोरूम के बाहर बने शेड को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर साई स्पेयर्स दुकान में घुस गया। टक्कर से दुकान का शेड, शटर और मेन बीम बुरी तरह डैमेज हो गए, जबकि बिल्डिंग का अगला लिंटेल भी प्रभावित हुआ।

हादसे में एक व्यक्ति के पैर के अंगूठे में चोट लग गई। खुशकिस्मती से, मौके पर फोम के बंडल और वेल्डिंग गैस सिलेंडर होने के बावजूद आग या धमाका नहीं हुआ, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के शरीर पर चोट के निशान भी थे। दुकानदारों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ड्राइवर का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here