पत्नी के थे अवैध संबंध, परेशान ड्राइवर पति ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Edited By Mohit,Updated: 22 May, 2020 03:49 PM

truck driver commited suicide

शिव नगर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर मेजर सिंह ने फंदा लगा कर जान दे दी। मेजर सिंह के

जालंधर (वरुण): शिव नगर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर मेजर सिंह ने फंदा लगा कर जान दे दी। मेजर सिंह के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी प्रवासी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल रखवा दिया है। जबकि उसकी पत्नी सुसाइड के बाद से गायब हो गई।

मूल रूप से गुरदासपुर के रहने वाले मेजर सिंह (31) पुत्र अजित सिंह निवासी शिव नगर का विवाह 2011 में हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। परिजनों का कहना है कि मेजर सिंह की पत्नी का किसी प्रवासी व्यक्ति के साथ संबंध था, जिसने करीब एक माह पहले भी मेजर सिंह पर हमला करवाया था। मेजर की तरफ से थाना एक की पुलिस को पत्नी के खिलाफ 10 से 12 शिकायतें भी दी गई लेकिन हर बार राजीनामा हो जाता था। इसी बात से परेशान मेजर ने शुक्रवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। थाना एक की पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन मेजर के शव को पोस्टमार्टम के बाद गुरदासपुर ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!