पंजाब में बाढ़ से रेल यातायात प्रभावित, Trains कैंसिल, कई गाड़ियों के बदले Route

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2023 09:27 AM

train cancel in punjab

विभाग ने इस रूट पर रेल यातायात तुरंत प्रभाव से रोक दिया है।

फिरोजपुर: डैमों से पानी छोड़े जाने के फलस्वरूप पंजाब में पुनः बाढ़ की स्थिति बन गई है। सतलुज दरिया में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने रेलों की रफ्तार रोकनी शुरू कर दी हैं। फिरोजपुर-जालंधर रेल सैक्शन पर गिद्दड़ पड़ी पुल में पानी खतरे के निशान तक पहुंचने के चलते विभाग ने इस रूट पर रेल यातायात तुरंत प्रभाव से रोक दिया है।

डी. आर. एम. संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर से जालंधर और जालंधर से होशियारपुर के मध्य चलने वाली 15 पैसेंजर गाड़ियों को 18 अगस्त को पूर्णतः रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक पर चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों जम्मूतवी-भगत की कोठी, जम्मूतवी- अहमदाबाद फिरोजपुर कैंट-धनवाद और जोधपुर- जम्मूतवी को जालंधर से लोहियां खास भेजने की बजाय इसे वाया लुधियाना फिरोजपुर कैंट निकाला जाएगा।

 

इन ट्रेनों को एहतियात के तौर पर किया गया रद्द

ट्रेन संख्या               ट्रेन का नाम

04637               जालंधर सिटी - फिरोजपुर

04638               फिरोजपुर कैंट - जालंधर सिटी

06968               फिरोजपुर - जालंधर सिटी

06963               जालंधर सिटी -फिरोजपुर

04169               जालंधर सिटी - फिरोजपुर

04634               फिरोजपुर - जालंधर सिटी

06966               फिरोजपुर कैंट - जालंधर सिटी

06965               जालंधर सिटी - फिरोजपुर

04170               फिरोजपुर कैंट - जालंधर सिटी

04598               जालंधर सिटी - होशियारपुर

04597               होशियारपुर - जालंधर सिटी

06967               जालंधर सिटी - फिरोजपुर

06964               फिरोजपुर - जालंधर सिटी

04633               जालंधर सिटी - फिरोजपुर

04641               जालंधर सिटी - फिरोजपुर

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!