पंजाब में दर्दनाक हादसा, मशहूर कारोबारी की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2026 12:45 PM

tragic road accident

फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के मशहूर कारोबारी और इकबाल टीवी सेंटर के मालिक इकबाल सिंह की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

फतेहगढ़ चूड़ियां/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के मशहूर कारोबारी और इकबाल टीवी सेंटर के मालिक इकबाल सिंह की मौत की दुखद खबर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार में रविदास चौक से पुराने स्टैंड जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार मजीठा रोड की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे इकबाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एक्सीडेंट के बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इकबाल सिंह की अचानक मौत की खबर मिलते ही बिजनेस कम्युनिटी और शहर के लोगों में दुख की लहर दौड़ गई। लोग परिवार के साथ अपना दुख बांट रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!