Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 09:25 AM
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पी.एन.बी. घोटाले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि सारे घोटाले के बारे में सरकार को पहले से ही खबर थी। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए...
जालंधर(कमलेश): आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पी.एन.बी. घोटाले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि सारे घोटाले के बारे में सरकार को पहले से ही खबर थी। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश का चौकीदार अब लुटेरों का हिस्सेदार बन गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का ग्राफ दिनों-दिन गिरता जा रहा है। कांग्रेस ने वायदों को पूरा नहीं किया। इसलिए लोगों का भरोसा कांग्रेस से उठता जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि न तो किसानों का कर्जा माफ किया गया और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि पंजाब के अगले विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को जरूर मौका देगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना में होने वाले नगर निगम चुनावों में उन्हें पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
संजय सिंह से जब अनिल अंबानी द्वारा उन पर 5000 करोड़ के मानहानि के किए गए दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अब भी राफेल डील में अनिल अंबानी की कंपनी बारे दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता बब्बू नीलकंठ, एच.एस. वालिया व अन्य मौजूद थे।
संजय कार्यक्रम के लिए मिले समय से पहुंचे लेट, पुलिस ने उठवा दी मेज व कुर्सियां
जालंधर पहुंचने के लिए संजय सिंह का 12.30 बजे का समय निर्धारित था लेकिन फगवाड़ा में भी उनका एक कार्यक्रम था, जिसके चलते वह जालंधर 3 बजे पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति का निर्धारित समय पूरा हो गया था जिस कारण थाना नं. 2 की पुलिस ने पार्टी द्वारा कार्यक्रम के लिए लगाई गए मेज और कुर्सियां उठवा दीं।