Edited By Kamini,Updated: 26 Apr, 2024 07:14 PM
इस संबंध में बलजीत कौर पत्नी जैल सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 खासा पत्ती मजीठा ने मजीठा थाने में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि वह घर पर मेहनत मजदूरी करती है और उसके 3 बच्चे हैं।
अमृतसर : कस्बा मजीठा में मकान के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति की तेजधार चाकुओं से हत्या करने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान जैल सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में बलजीत कौर पत्नी जैल सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 खासा पत्ती मजीठा ने मजीठा थाने में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि वह घर पर मेहनत मजदूरी करती है और उसके 3 बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसका जेठ रवेल सिंह जिसकी मृत हो चुकी है। उसकी बेटी कविता की शादी नागकल के हरबंस सिंह के बेटे सोनू से हुई है। जेठ रवेल सिंह की मृत्यु के बाद उनकी बेटी कविता अपने परिवार के साथ उनके हिस्से में आते घर में रहती है। महिला ने आगे बताया कि आए दिन वह घर के बंटवारे को लेकर मेरा पति जेल सिंह से झगड़ा करते थे।
कल रात जब जैल सिंह काम से घर आया तो सोनू, उसका भाई शब्बा कवाड़िया और भतीजा अर्श, सोनू का जीजा देबी और एक अज्ञात व्यक्ति ने साजिश के तहत जैल सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए मजीठा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here