Tarantaran : अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, भाभी-भतीजे सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2024 09:44 PM

tarantaran case of murder of a young man due to illicit relations

सोमवार की देर रात कस्बा भिखीविंड में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या गुत्थी को कुछ घंटों में सुलझा लिया है।

तरनतारन : सोमवार की देर रात कस्बा भिखीविंड में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या गुत्थी को कुछ घंटों में सुलझा लिया है। युवक की हत्या इसकी भाभी, भतीजे व अन्य व्यक्तियों द्वारा मिल कर की गई थी। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अगली कार्रवाई में विस्तार कर दिया है।

एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि सोमवार की सुबह मनजीत कौर पत्नी बख्शीश सिंह निवासी चेला मोड़ कालोनी भिखीविंड द्वारा पुलिस को बयान दर्ज करवाए गए थे कि कुछ व्यक्तियों ने उसके देवर सतनाम सिंह पुत्र मेजर सिंह को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया है। एस.एस.पी. कपूर ने बताया कि डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह व थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार की पुलिस पार्टी द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए इस हत्या गुत्थी को सुलझा लिया गया है।

यह भी पढे़ं- . Breaking: दहशत के साए में Punjabi industry, इस गीतकार को मिली जान से मारने की धमकी

मृतक की बहन मनदीप कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी मरगिंदपुरा द्वारा पुलिस को दर्ज करवाए बयानों से यह खुलासा हुआ कि उसका भतीजा अभय सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी भिखीविंड असल में सर्बजीत सिंह पुत्र काला सिंह निवासी माड़ी कंबोके का दोस्त है। सर्बजीत सिंह अक्सर घर आता-जाता रहता था। तब उसकी भाभी मनजीत कौर के साथ सरबजीत सिंह के अवैध संबंध बन गए। सतनाम सिंह अक्सर इस बात से ऐतराज जताता था। सर्बजीत सिंह के साथ प्रिंस, रौला, अनमोल, जस्सा का भी घर आना-जाना शुरु हो गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सर्बजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिंह के मृतक सतनाम सिंह की भाभी मनजीत कौर के साथ अवैध संबंध बन चुके थे। जब सतनाम सिंह ने इस बात का विरोध किया तो सर्बजीत सिंह ने अभय सिंह व दोस्तों के साथ मिल कर सतनाम सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी, बाद में यह नाटक किया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने सतनाम सिंह की हत्या की है। फिलहाल मृतक की भाभी मनजीत कौर, भतीजे अभय सिंह व 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अगली जांच शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि महिला आरोपी मनजीत कौर ने झूठ बोल कर अपने बेटे अभय सिंह के दिल में चाचा सतनाम सिंह के प्रति नफरत पैदा कर दी थी।

यह भी पढे़ं- लुधियाना में गरमाया माहौल, पुलिस और कांग्रेसी हुए आमने-सामने

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!