Edited By Mohit,Updated: 23 May, 2019 04:35 PM
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्री देश अपनी नई सरकार चुन रहा है। देश की इस 17वीं लोकसभा चुनाव में अलग-अलग राज्यों में हजारों उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
गुरदासपुर (विनोद): 19 मई को हुई लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जा रहा है। गुरदासपुर में भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल ने इतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराकर जीत प्राप्त की है। बता दें कि गुरसदापुर से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल, कांग्रेसी उम्मीदवार, सुनील जाखड़, पी.डी.ए. उम्मीदवार लाल चंद, 'आप' उम्मीदवार पीटर मसीह चुनाव मैदान में थे।
भाजपा |
सन्नी देओल |
541270 |
कांग्रेस |
सुनील जाखड़ |
463320 |
'आप' |
पीटर मसीह |
26581 |
बता दें कि 2014 की लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना का जादू छाया था। विनोद खन्ना ने कांग्रेसी उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा को मात दी थी। बाजवा ने 2009 में 3 बार हैट्रिक जमा चुके विनोद खन्ना को भी हराया था। विनोद खन्ना की 27 अप्रैल 2017 में मौत हो गई थी, जिस कारण इस सीट पर जिमनी चुनाव हुई। कांग्रेस ने सुनील जाखड़ पर दाव खेला और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को बड़े अंतर से पछाड़ा था। जाखड़ को पूरे गुरदासपुर में करीब 60 फीसदी यानि 4,99,752 वोटें हासिल हुई।
गुरदासपुर के उपचुनाव (2017)
कांग्रेस |
सुनील जाखड़ |
4,99,752 |
भाजपा |
सवरन सलारिया |
3,06,533 |
'आप' |
सुरेश कुमार खजूरिया |
23,579 |