चर्चित तस्कर किंग 2.5 करोड़ की हैरोइन सहित काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 02:16 PM

smuggler arrested

एस.टी.एफ. ने पिछले दिनों पकड़े नशा तस्कर की निशानदेही पर आज महानगर में चर्चित नशा तस्कर किंग को 2.5 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि 18 दिसम्बर को पुलिस ने थाना मोती नगर के...

लुधियाना (अनिल): एस.टी.एफ. ने पिछले दिनों पकड़े नशा तस्कर की निशानदेही पर आज महानगर में चर्चित नशा तस्कर किंग को 2.5 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि 18 दिसम्बर को पुलिस ने थाना मोती नगर के अधीन आते क्षेत्र से 500 ग्राम हैरोइन सहित किशन कांत निवासी साहनेवाल को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि वह शिमलापुरी के रहने वाले नशा तस्कर केवल कृष्ण (29) से हैरोइन लाया था, जिसके बाद पुलिस ने केवल कृष्ण को भी मामले में नामजद किया था। आज पुलिस ने वर्धमान मिल्स के साथ लगती सब्जी मंडी से केवल कृष्ण को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने ग्राहकों को नशे की सप्लाई देने आया हुआ था। पुलिस ने उससे 500 ग्राम हैरोइन बरामद की। हरबंस सिंह ने बताया कि उक्त हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 2.5 करोड़ रुपए कीमत है। 

नशा तस्कर के कई गैंगस्टरों के साथ लिंक, विभिन्न मामले दर्ज 
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि केवल कृष्ण ने पूछताछ दौरान खुलासा बताया कि उसके कई गैंगस्टरों के साथ ङ्क्षलक हैं, जोकि पहले एक गैंगस्टर कांचा के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके बाद केवल कृष्ण कई गैंगस्टरों को हैरोइन की सप्लाई भी करता रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन 4 मामले दर्ज हैं।  नशा तस्करी के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ हत्या करने की कोशिश सहित अन्य कई गंभीर आरोपों के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। 

दिल्ली के स्मगलर से लाता था नशा  
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी केवल कृष्ण दिल्ली के स्मगलर से हैरोइन लाकर महानगर में बेचता था। वहीं उसने कई कारिंदे भी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में आरोपी के साथ शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर नामजद किया जाएगा। 

पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी जुड़े तार 
अधिकारी के अनुसार उक्त नशा तस्कर एक हाईप्रोफाइल स्मगलर है, जिसके तार पंजाब के अलावा देश के अन्य रा’यों के नशा तस्करों से जुड़े होने की आशंका है।  एस.टी.एफ. आरोपी के सभी लिंककों का जल्द ही खुलासा करेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!