डॉ. मनमोहन सिंह का निधन: पंजाब में भी 7 दिन का राजकीय शोक, Order जारी

Edited By Vatika,Updated: 27 Dec, 2024 10:22 AM

seven days state mourning on the death of former pm dr manmohan singh

अब पंजाब सरकार ने भी इस शोक का पालन करते हुए राजकीय शोक की घोषणा की है।

पंजाब डेस्कः देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पंजाब  में भी  7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आदेशों के मुताबिक राज्य में तिरंगा आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में गुरुवार  रात को निधन हो गया। उन्हें गुरुवार, 26 दिसंबर को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते शाम 8:06 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, रात 9:51 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रखर अर्थशास्त्री थे और 1991 में देश में आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन के साथ ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। केंद्र सरकार ने पहले ही 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था, और अब पंजाब सरकार ने भी इस शोक का पालन करते हुए राजकीय शोक की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!