रात 12 बजे घटी सनसनीखेज वारदात, पति-पत्नी को कमरे में किया बंद और फिर....

Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2025 01:28 PM

sensational incident in punjab

रात करीब 2:15 बजे जब वह उठे और बाहर निकलना चाहा, तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

गुरदासपुर (हरमन) : जिले में चोरी व लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा मामला शहर के मान कौर सिंह रोड के नजदीक स्थित रंधावा कॉलोनी से सामने आया है। यहां पर बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बेहद बेखौफ अंदाज में घर की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में सो रहे पति-पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और चुपचाप नकदी, कीमती गहने और विदेशी डालर लेकर फरार हो गए।

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक हरजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2:15 बजे जब वह उठे और बाहर निकलना चाहा, तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने तुरंत पास ही रहने वाले अपने भाई को फोन करके सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सीढ़ियों वाला दरवाजा तोड़ा और अंदर आकर कमरे का दरवाजा खोला। हरजीत सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वह बाथरूम गए थे, उस समय सबकुछ सामान्य था। इसके बाद ही यह चोरी की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि चोर घर की बाहरी ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 8 तोला सोना, लगभग 1 लाख रुपये नकद और 1000 न्यूज़ीलैंड डॉलर चोरी कर ले गए। उन्हें संदेह है कि यह चोरी रात 1 से 2 बजे के बीच हुई है।

PunjabKesari

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि चोरों का कोई सुराग लगाया जा सके। हरजीत सिंह और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!