थाने में रिश्वत का सनसनीखेज खुलासा,  होमगार्ड के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jul, 2025 08:22 PM

sensational disclosure of bribery in police station

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब होमगार्ड के एक जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बटाला  (साहिल): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब होमगार्ड के एक जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एस.आई. राकेश कुमार ने बताया कि प्रार्थी परमजीत कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी भारत कॉलोनी अलीवाल रोड द्वारा डी.आई.जी. बॉर्डर रेंज अमृतसर को दी गई दरख्वास्त के आधार पर डी.एस.पी. सिटी बटाला द्वारा की गई जांच में पंजाब होमगार्ड के कर्मचारी हरभाग सिंह द्वारा 3000 रुपए की रिश्वत लेनी पाई गई है।

जिसके बाद उक्त होमगार्ड कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!