भैया दूज मनाने दिल्ली से लुधियाना आए Couple को लुटेरों ने बनाया निशाना, सोना-चांदी का बैग लेकर...

Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2026 10:52 AM

robbery in ludhiana

महानगर में बेखौफ लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दूसरे राज्यों से त्योहार मनाने आ रहे मेहमान भी सुरक्षित

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दूसरे राज्यों से त्योहार मनाने आ रहे मेहमान भी सुरक्षित नहीं हैं। भैया दूज का त्योहार मनाने दिल्ली से लुधियाना अपनी बहन के घर आए एक दंपती को डाबा रोड इलाके में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तेजधार हथियारों की नोक पर लूट लिया। लुटेरों ने ई-रिक्शा के आगे मोटरसाइकिल अड़ाकर दंपती को घेरा और उनसे सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग, डेल कंपनी का लैपटॉप, दो महंगे मोबाइल फोन व करीब 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में अंकित ने बताया कि वह अपनी पत्नी शीलू के साथ भैया दूज के पावन त्योहार के सिलसिले में दिल्ली से लुधियाना स्थित डाबा इलाके में रहने वाली अपनी बहन कविता कप्लेश के घर आया था। जब वे दोनों एक ई-रिक्शा में सवार होकर डाबा रोड स्थित अनूप इंडस्ट्री के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहां आए। बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में अपनी बाइक ई-रिक्शा के ठीक आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। ई-रिक्शा रुकते ही तीनों बदमाशों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट शुरू कर दी।

हथियारों के बल पर लुटेरों ने दो मोबाइल फोन
एक आईफोन-11 (iPhone 11) और एक वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल, डेल (Dell) कंपनी का लैपटॉप, पीड़ित का पर्स, जिसमें करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद मौजूद थे। एक बैग, जिसमें पीड़ित की पत्नी शीलू के सोने-चांदी के कीमती गहने और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए। घबराए हुए दंपती ने तुरंत अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ डकैती व लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!