पंजाब में बिगड़ रहे हालात, अब गन प्वाइंट पर लूटी 4 दिन पहले खरीदी कार

Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2020 02:49 PM

robbery in ludhiana

पंजाब में लूटपाट की घटनाओं के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। अब समराला में गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला सामने आया है।

समराला (टक्कर): पंजाब में लूटपाट की घटनाओं के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। अब समराला में गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने समराला के मुख्य बाजार में सरेआम पिस्तौल के बल पर बैंक मैनेजर से नई  कार छीन ली और फरार हो गए।

PunjabKesari

बैंक मैनेजर ने बताया कि उसने 4 दिन पहले ही कार ख़रीदी थी। बता दें कि पंजाब में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और रोजाना ऐसीं घटनाएं सामने आ रही हैं। पंजाब के डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता के लिए ऐसे अपराध चुनौती बन रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!