Ludhiana: बस स्टैंड के बाहर कार का शीशा तोड़कर चोरी, पर्स में रखा आर्मी आई-कार्ड भी गायब

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2026 09:09 AM

robbery at ludhiana

महानगर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार बस स्टैंड के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना

लुधियाना, (राज): महानगर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार बस स्टैंड के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोहों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में बस स्टैंड के बाहर टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में खड़ी एक नई क्रेटा कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर अंदर रखा पर्स चुरा ले गए।

पर्स में नकदी व जरूरी दस्तावेजों के साथ पीड़ित का आर्मी का आई-कार्ड भी मौजूद था। पीड़ित के बयानों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि बीती 20 नवंबर 2026 को उन्होंने अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार को बस स्टैंड, लुधियाना के बाहर टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में खड़ा किया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार की ड्राइवर साइड वाली खिड़की का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी के अंदर हाथ डालकर आर्म रेस्ट में रखा उनका पर्स चोरी कर लिया।

पीड़ित अमनदीप सिंह के अनुसार, चोरी हुए पर्स में करीब 2,000 रुपये नकद, उनके जरूरी दस्तावेज तथा भारतीय सेना (आर्मी) का एक आई-कार्ड रखा हुआ था। मामले की गंभीरता (आर्मी आई-कार्ड चोरी होने) को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी व तोड़फोड़ की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड की पार्किंग के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके और चोरी हुआ आर्मी आई-कार्ड व अन्य सामान बरामद किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!