Edited By Kamini,Updated: 02 Feb, 2022 04:23 PM

विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होने जा रहे हैं। चुनावों को लेकर हर पार्टी कई तरह के वादें और ऐलान करती नजर आ रहे..........
चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होने जा रहे हैं। चुनावों को लेकर हर पार्टी कई तरह के वादें और ऐलान करती नजर आ रहे हैं। यह वादें पूरे होंगे भी या नहीं यह कोई नहीं जानता है। बात करें 2017 के चुनावों की तो तब भी राजनीति पार्टियों द्वारा जनता के लिए कई वादें किए गए थे। 2017 में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पंजाब की जनता के लिए 547 वादें किए थे जोकि पूरे नहीं हो पाए।
2017 चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जीत कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे जो अपने कार्यकाल में चुनावों दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह सा़ढ़े 4 साल तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। 2017 के चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब की जनता के लिए कई वादे जैसे कि किसान पेंशन, रोजगार, नशा मुक्त पंजाब, हर घर के एक सदस्य को नौकरी, व्यापार, आर्थिक समस्या, बेरोजगारी भत्ता, स्टार्टअप, बेघरों को घर, सामाजिक सुरक्षा, युवाओं को 25 ट्रैक्टर आदि। पंजाब की जनता के लिए किए गए वादों की वास्तविकता तो कुछ ओर ही है। कांग्रेस द्वार किए वादों 547 वादों में कैप्टन ने 422 वादें पूरे करने की घोषणा की थी।
कैप्टन के इस्तीफा देने का बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद सौंपा गया और उनके द्वारा भी वादें किए जा रहे हैं। एक बार फिर 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टिया सक्रिय है और कांग्रेस पार्टी द्वारा भी बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। ये तो नतीजे के बाद ही पता चलेगा कौन सी पार्टी जीतती है और किए गए वादों पर कितनी खरी उतरती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here