Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 08:53 AM
विवाह का झांसा देकर एक लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में सहायक थानेदार जसकरन सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी द्वारा...........
फरीदकोट(राजन): विवाह का झांसा देकर एक लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में सहायक थानेदार जसकरन सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी मनिन्द्र सिंह उर्फ मनी पुत्र करतार सिंह निवासी सुर्गापुरी कोटकपूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वर्णनीय है कि इस आरोपी विरुद्ध उक्त बस्ती की ही एक लड़की द्वारा मुक द्दमा दर्ज करवाया गया था कि आरोपी ने उसे विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस मामले में गत 14 सितम्बर को सिटी कोटकपूरा में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।