Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Apr, 2021 02:05 PM

नाबालिगा को धमकियां देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को उसके......
तरनतारन(रमन): नाबालिगा को धमकियां देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को उसके भाई को मारने की धमकी देता था। आरोपी के खिलाफ महिला इंस्पैक्टर परमजीत कौर कार्रवाई करने में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पीड़िता की सरकारी स्कूल में पढ़ते समय गुरविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सरली खुर्द के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद वह अकसर एक-दूसरे के साथ फोन पर बात करते रहते थे। पीड़िता की मां की अनुपस्थिति में युवक कई बार उसके घर भी आता था और उससे जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं वह लड़की को धमकियां भी देता था। पीड़िता ने बताया कि युवक उसे किसी को कुछ भी बताने से मना करता था और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां देता था।
एक दिन आरोपी ने पीड़िता को रात को घर से बाहर बुलाया। वह उससे मिलने जब रात को घर से निकली तो इसका पता लड़की के परिजनों को चल गया। इसके बाद उन्होंने गुरविंदर सिंह को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here