पहले ब्वायफ्रैंड ने बनाए शारीरिक संबंध, फिर किया भाइयों व दोस्तों के हवाले

Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2019 09:26 AM

rape with girl in ludhiana

अपने ब्वायफ्रैंड के साथ घूमना लड़की को उस समय बहुत महंगा पड़ गया, जब उसके ब्वायफ्रैंड ने पहले प्यार का झांसा देकर उससे कथित शारीरिक संबंध कायम किए व फिर बाद में अपने 2 भाइयों व 2 दोस्तों की हवस का शिकार बनने के लिए छोड़ दिया। जब लड़की ने उनका विरोध...

लुधियाना(राम): अपने ब्वायफ्रैंड के साथ घूमना लड़की को उस समय बहुत महंगा पड़ गया, जब उसके ब्वायफ्रैंड ने पहले प्यार का झांसा देकर उससे कथित शारीरिक संबंध कायम किए व फिर बाद में अपने 2 भाइयों व 2 दोस्तों की हवस का शिकार बनने के लिए छोड़ दिया। जब लड़की ने उनका विरोध किया तो उक्त दरिंदों ने ईंट-पत्थरों से लड़की पर हमला कर उसको मौत के नजदीक पहुंचा दिया। इसका पता चलने पर तुरंत हरकत में आई थाना मोती नगर पुलिस ने जहां घर से लापता हुई युवती का पता लगाया, वहीं उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 5 वहशी दरिंदों में से 4 को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी। 


पुलिस ने 4 को लिया हिरासत में
पीड़िता से जबरदस्ती दुष्कर्म जैसी हरकत करने के बाद कथित आरोपियों में से & भाइयों ने खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाकर उसका गलत नाम-पता लिखवाते हुए डाक्टरों को बताया कि उसका एक्सीडैंट हुआ है, जिसके बाद डाक्टरों ने उसका इलाज करना शुरू कर दिया पर जब पुलिस तक मामले की शिकायत पहुंची तब पीड़िता से दुष्कर्म का पता चला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 में से 2 भाइयों को व उनके 2 दोस्तों को हिरासत में ले लिया। जबकि तीसरा भाई व लड़की का कथित ब्वायफ्रैंड मौके से फरार हो गए। 

पुलिस अनुसार 4 और परिवार के अनुसार 5 आरोपी
अगर इस पूरे मामले में पुलिस की मानी जाए तो इस घिनौने काम को अंजाम देने में गिरफ्तार किए गए चारों युवक महेश, सूरज, मुस्लिम अंसारी व इरशाद निवासी खोखा मार्कीट ही कथित आरोपी हैं, पर पारिवारिक सूत्रों की मानी जाए तो पूरे घटनाक्रम में 5 युवक शामिल हैं। जिनमें से एक को पुलिस किसी भी कारण से बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि पुलिस द्वारा इस तरह के किसी भी संदेह से साफ इंकार किया जा रहा है।   

गिरफ्तार युवकों ने कबूला अपना गुनाह
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों युवकों ने कथित रूप से अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने माना कि वे पहले लड़की को लेकर इधर-उधर घूमाते रहे फिर कोहाड़ा रोड पर गांव लखोवाल के नजदीक स्थित एक धार्मिक स्थान के नजदीक अपना स्वार्थ पूरा करने के बाद उसको जाने के लिए कहा। इस पर लड़की ने उसके ब्वायफ्रैंड को बुलाने के लिए कहते हुए ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए जिसके चलते उन्होंने भी लड़की पर ईंट-पत्थर बरसाए। इसके बाद वे उसे अस्पताल छोड़ आए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!