शादी का झांसा देकर नाबालिगा से कई महीनों तक बनाता रहा संबंध, मामला दर्ज

Edited By Anjna,Updated: 03 May, 2018 08:09 AM

rape case

मोगा निवासी एक 17 वर्षीय युवती ने भंगड़ा ग्रुप में काम करते एक युवक पर शादी रचाने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

मोगा (आजाद): मोगा निवासी एक 17 वर्षीय युवती ने भंगड़ा ग्रुप में काम करते एक युवक पर शादी रचाने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा कि वह दलित परिवार से संबंध रखती है।

कथित आरोपी सतनाम सिंह निवासी गांव डरोली भाई ने उसे अपने झांसे में फंसाकर जान-पहचान की और कहा कि वह भंगड़ा टीम में काम करता है, तुम भी मेरे साथ भंगड़ा टीम में काम करो और उसने मुझे अपने जाल में फंसाया तथा कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसी आड़ में उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब मैंने उसे शादी के लिए कहा तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस तरह मेरे साथ उसने धोखा किया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी की गिरफ्तारी बाकी : सहायक थानेदार
जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के निर्देश पर इस मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल मोगा द्वारा की गई जिन्होंने जांच रिपोर्ट डी.एस.पी. (आई) को भेजी। डी.एस.पी. ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी साऊथ मोगा में कथित आरोपी सतनाम सिंह निवासी गांव डरोली भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार जगतार सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!