इस दिन रेल यात्रियों को होना पड़ेगा परेशान,पढ़े पूरी खबर

Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2018 05:17 PM

rail passengers will have to face problem in this day

रेल डिवीजन हैडकर्वाटर पर स्थित फिरोजपुर जंक्शन 27 जून को सुबह 7:30 से लेकर सायं 6:30 बजे तक बंद रहेगा। स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित बस्ती टैंकां वाली में फाटक की बजाय रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के कारण इस दिन जंक्शन पर पूरा दिन महा ब्लॉक रहने...

फिरोजपुर(मल्होत्रा):रेल डिवीजन हैडकर्वाटर पर स्थित फिरोजपुर जंक्शन 27 जून को सुबह 7:30 से लेकर सायं 6:30 बजे तक बंद रहेगा। स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित बस्ती टैंकां वाली में फाटक की बजाय रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के कारण इस दिन जंक्शन पर पूरा दिन महा ब्लॉक रहने के साथ ही सभी लाईनों पर रेल यातायात बंद रहेगा।

 

डिवीजनल अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक के कारण फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वालीं 16 गाडियों को पूर्णता रद्द रखा जाएगा।  दिल्ली सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संखया 14625, 14626 इंटरसिटी एक्सप्रैस एवं बठिंडा-फिरोजपुर, लुधियाना-फिरोजपुर, दिल्ली-फिरोजपुर, जालंधर सिटी-फिरोजपुर, फाजिल्का-फिरोजपुर के मध्य चलने वालीं 14 पैसेंजर गाडियां पूर्णता रद्द रहेंगी। गाड़ी संखया 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रैस और गाड़ी संखया 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस को बठिंडा-फिरोजपुर-जालंधर की बजाए बठिंडा-धूरी-लुधियाना-जालंधर एवं रिवर्स निकाला जाएगा।

 

दूसरी तरफ गाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रैस को 25 से 27 जून तक लुधियाना रेलवे स्टेशन से वापिस धनबाद लौटाया जाएगा। लुधियाना-फिरोजपुर सतुलज एक्सप्रैस को फिरोजशाह स्टेशन से लुधियाना ,जींद-फिरोजपुर पैसेंजर, बठिंडा-फिरोजपुर पैसेंजर गाडिय़ों को कासू बेगू स्टेशन से वापिस लौटाया जाएगा। लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर, फिरोजपुर-लुधियाना डीएमयू को फिरोजशाह स्टेशन से और जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर एवं डी.एम.यू. गाडियों को महालम स्टेशन से वापिस लौटाया जाएगा। जालंधर-फिरोजपुर के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54643 का समय परिवर्तित कर इसे सायं 5:35 पर फिरोजपुर के लिए रवाना किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!