Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2022 01:35 PM
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री सिद्धू मूसेवाला की मौत से उबर नहीं पाई थी
चंडीगढ़ : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री सिद्धू मूसेवाला की मौत से उबर नहीं पाई थी कि इसी बीच एक और पंजाबी गायक की मृत्यु की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मेलबर्न में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाबी गायक निर्वैर सिंह की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दूसरी कार चालक द्वारा गलत तरीके से कार चलाने के कारण हुई। हादसा इतना भयानक था कि निर्वैर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गलत तरीके से गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि उन्होंने 3 साल पहले आखिरी गाना गाया था। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री को कई पॉपुलर गाने दिए है। निर्वैर के अचानक निधन से पंजाबी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दोस्त, प्रशंसक और संगीत हस्तियां निर्वैर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here