Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 20 Jan, 2019 08:32 PM

punjab wrap up

आप की बरनाला रैली में संबोधित करते हुए संगरूर से जहां आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 1 जनवरी से शराब पीनी छोड़ दी है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए चंडीगढ़ संसदीय चुनाव क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के नाम का...

जालंधरः आप की बरनाला रैली में संबोधित करते हुए संगरूर से जहां आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 1 जनवरी से शराब पीनी छोड़ दी है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए चंडीगढ़ संसदीय चुनाव क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के नाम का ऐलान किया। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

चुनावी रैली में बोले मान, मैंने छोड़ दी शराब;अब नहीं हो सकता बदनाम
PunjabKesari
आप की बरनाला रैली में संबोधित करते हुए संगरूर से आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने 1 जनवरी से शराब पीनी छोड़ दी है। यदि उनके विरोधी कोई पुराने वीडियो दिखाकर  उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं तो जनता को यह समझ जाना चाहिए कि यह सब झूठ है। मान  ने कहा कि सुबह का भूला हुआ यदि शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते।

Election 2019: बादल मुक्त कर देंगे पंजाब, सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP: केजरीवाल
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशाखोरी के लिए शिअद के प्रधान सुखबीर बादल दोषी हैं। उन्होंने कहा कि वह शिअद को पंजाब में शिकस्त देंगे और पंजाब को बादल मुक्त कर देंगे। वह आज बरनाला में मिशन रैली को संबोधित कर रहे थे। आप सुप्रीमो ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है।

चंडीगढ़ से आप की टिकट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन लडे़ंगे चुनाव
PunjabKesari
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए चंडीगढ़ संसदीय चुनाव क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के नाम का ऐलान किया है।  हरमोहन धवन भाजपा छोड़कर बीते साल नवम्बर में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। बरनाला में हुई पार्टी की रैली में भगवंत मान ने उनके चंडीगढ़ से टिकट दिए जाने की घोषणा की।

बरनाला रैलीःकेजरीवाल तथा मान की तस्वीर पर पोती कालिख
आप द्वारा बरानाला में  की जा रही रैली के संबंध में जगह-जगह पर पोस्टर तथा बैनर लगाए गए है,जिस पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा संगरूर से सांसद भगवंत मान की तस्वीरें लगी हुई हैं। वहीं नजदीकी गांव में लगे बैनरों पर गत रात शरारती  तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई। 

दोहरी राजनीति करते हैं केजरीवालः खैहरा
PunjabKesari
पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल खैहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दोहरी राजनीति करती है। केजरीवाल की बरनाला की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि दो साल तक उन्होंने पंजाब की सुध नहीं ली और जब अब इलैक्शन आए हैं तो वह पंजाब की ओर रुख कर रहे हैं।

Video: जागीर कौर बोली- खैहरा ने लोगों को किया विश्वासघात
शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने अपने हलके के लोगों को विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि वह जीतने के बाद हलका छोड़ कर भागा।

लाइन सफारी में चोरी छिपे घूसे युवक को बब्बर शेर ने उतारा मौत के घाट
PunjabKesari
छतबीढ़ जू लाइन सफारी में बब्बर शेर ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। यह युवक सफारी में चोरी छिपे दाखिल हुआ था जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

केजरीवाल की रैली में खाली दिखी कुर्सियां(Watch video)
आम आम आदमी पार्टी(आप) के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बरनाला में मिशन 2019 के लिए रैली में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं। इस रैली में लोग अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसका साफ पता रैली स्थल पर खाली कुर्सियों से लगायाजा सकता है।

एक भी गैंगस्टर का फेसबुक पेज बंद नहीं कर पाया साइबर क्राइम सैल
PunjabKesari
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर का साइबर क्राइम सैल अब तक एक भी गैंगस्टर का फेसबुक अकाऊंट या पेज बंद नहीं कर पाया है। सैल के पास यह जानकारी भी नहीं है कि गैंगस्टर खुद पेज या अकाऊंट अपडेट कर रहे हैं या फिर उनके समर्थक चला रहे हैं। साइबर क्राइम सैल को खुले 7 माह से ज्यादा का समय हो चुका है। 

जानिए आखिर क्यों भज्जी ने गिराया सपनों का महल !
भारतीय क्रिकेटर  हरभजन सिंह भज्जी ने अपनी अलीशान कोठी पर डिच चलवा दी है। अपने इस सपनों के घर को भज्जी ने बड़ी हसरतों से बनाया था। खासकर उन्होंने कोठी अपनी मां के लिए बनाई थी। बालीवुड अदाकारा गीता बसरा की डोली भी इस सपनों के महल में आई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!