जानिए आखिर क्यों भज्जी ने गिराया सपनों का महल !
Edited By swetha,Updated: 20 Jan, 2019 12:43 PM
भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने अपनी अलीशान कोठी पर डिच चलवा दी है। अपने इस सपनों के घर को भज्जी ने बड़ी हसरतों से बनाया था। खासकर उन्होंने कोठी अपनी मां के लिए बनाई थी। बालीवुड अदाकारा गीता बसरा की डोली भी इस सपनों के महल में आई थी।
जालंधरःभारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने अपनी अलीशान कोठी पर डिच चलवा दी है। अपने इस सपनों के घर को भज्जी ने बड़ी हसरतों से बनाया था। खासकर उन्होंने कोठी अपनी मां के लिए बनाई थी। बालीवुड अदाकारा गीता बसरा की डोली भी इस सपनों के महल में आई थी।
इस संबंधी पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए भज्जी ने बताया कि कोठी की नीवों में सींक लगने के कारण ईंटें आधी रह गई हैं। सुरक्षा के चलते घर को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वास्तुदोष की उड़ रही खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह अपने सपनों के घर को दोबारा खड़ा करेंगे।