अहम खबरः पंजाब को जल्द ही कार्यकारी DGP मिलना तय, जानें क्या है कारण

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2022 09:55 AM

punjab set to get acting dgp soon

दो दिन पहले केंद्रीय डैपुटेशन पर जाने की इच्छा जताते हुए पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को पत्र भेजने वादो दिन पहले केंद्रीय

चंडीगढ़ (रमनजीत सिंह): दो दिन पहले केंद्रीय डैपुटेशन पर जाने की इच्छा जताते हुए पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को पत्र भेजने वाले डी.जी.पी. वीरेश कुमार भावरा ने अब 2 माह की छुट्टी के लिए अप्लाई कर दिया है। पता चला है कि राज्य सरकार 1-2 दिन के भीतर छुट्टी को मंजूर करते हुए उनके स्थान पर एकिं्टग डी.जी.पी. की तैनाती  कर सकती है। 
जानकारी के मुताबिक डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर 2 माह की छुट्टी पर जाने की अनुमति मांगी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली में होने की वजह से आज इस पर शाम तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से वापस लौटने के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा और 2 माह की लंबी छुट्टी होने के कारण पंजाब सरकार किसी अन्य अधिकारी को एक्टिंग डी.जी.पी. के तौर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपेगी। 

सूत्रों का कहना है कि इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ अटैच किए आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव और मौजूदा समय में जेल प्रशासन व नशे खिलाफ एस.टी.एफ. का काम देख रहे हरप्रीत सिंह सिद्धू में से एक को एकिं्टग डी.जी.पी. का चार्ज दिया जा सकता है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!