पंजाब में सोमवार को सरकारी छट्टी, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर
Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 01:32 PM

पंजाब में सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि कल यानि 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
इस दौरान कर्मचारियों और बच्चों की मौज लगने वाली है क्योंकि शनिवार और रविवार को कई सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होती है। इसके साथ ही अब सोमवार को भी छुट्टी है। इस दिनों में घूमने का प्लान करने के लिए अच्छा मौका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here