पंजाब पुलिस ने देर रात किया Encounter! दोनों तरफ से चलीं गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2024 09:43 AM

punjab police enounter

पंजाब पुलिस और नशा तस्करों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई,

अमृतसर:  पंजाब पुलिस और नशा तस्करों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस बीच पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अजनाला के गुजरपुरा के पास 2 तस्करों को रोकने की कोशिश की थी। इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को करीब डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर डेरा बाबा नानक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई जानकारी सांझा नहीं कर रहे हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!