Punjab : इमीग्रेशन कंपनी की मालकिन गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jan, 2025 11:59 PM

punjab owner of immigration company arrested

सिटी थाना 1 पुलिस ने दर्शन कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह और उसकी पत्नी अर्पना संगोत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस केस में आरोपी महिला अर्पना संगोत्रा को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसकी गिरफ्तारी डाली।

खन्ना : सिटी थाना 1 पुलिस ने दर्शन कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह और उसकी पत्नी अर्पना संगोत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस केस में आरोपी महिला अर्पना संगोत्रा को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसकी गिरफ्तारी डाली। शिकायतकर्त्ता के अनुसार वह माल महकमे में से कानूनगो रिटायर है। वह अपने बेटे डेविड शर्मा को विदेश भेजना चाहती थी। इसे लेकर उसने अपने जानकार पं. प्रेम शर्मा से बात की तो उन्होंने शिकायतकर्त्ता को बताया था कि उसके जानकार संजय सिंह हैं जोकि खुद इमीग्रेशन फर्म के मालिक हैं तथा विदेश भेजने का काम करते हैं।

इसके बाद शिकायतकर्ता पंडित प्रेम शर्मा को साथ लेकर जून 2019 में संजय सिंह के दफ्तर मोहाली गया और वहां संजय सिंह तथा उसकी पत्नी अर्पना संगोत्रा से मिले। वहां उन्हें भरोसा दिलाया गया कि डेविड को कनाडा भेजा जाएगा। इसके बदले 15 लाख रुपए मांगे गए। पक्के तौर पर कनाडा भेजने की बात तय हुई। 1 साल के अंदर अंदर पी.आर. दिलाने का वादा भी किया। संजय सिंह ने वीजा अप्लाई करते समय 4 लाख 50 हजार रुपए, वीजा लगने उपरांत 5 लाख रुपए और बाकी रहती रकम 5 लाख 50 हजार रुपए फ्लाइट के समय लेने की बात कही।

इस मुताबिक 4 लाख 50 हजार रुपए और जरूरी कागजात दे दिए गए। इसके बाद उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। फोन उठाना मिलना बंद कर दिया। 29 अप्रैल 2023 को कहा कि पैसे और कागजात वापस किए जाएंगे। 25 मई 2023 को शिकायतकर्त्ता अपनी पत्नी तथा बेटे समेत मोहाली में दफ्तर गए तो ताला लगा था। वहीं उन्होंने खन्ना में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इस केस में 4 लाख 62 हजार रुपए की ठगी मारी गई।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!