एक क्लिक में पढ़े पंजाब की खास खबरें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2018 03:10 PM

punjab news

पंजाब में रेप पर फांसी की पहली सजा,लुधियाना नगर निगम की तालाबंदी को लेकर अकाली दल-भाजपा का प्रदर्शन ।

पंजाब डेस्कः पंजाब में रेप पर फांसी की पहली सजा,लुधियाना नगर निगम की तालाबंदी को लेकर अकाली दल-भाजपा का प्रदर्शन। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।

लुधियाना नगर निगम की तालाबंदी को लेकर अकाली दल-भाजपा का प्रदर्शन

लुधियाना नगर निगम की तालाबंदी को लेकर अकाली दल-भाजपा ने भाजपा जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा की अध्यक्षता में नगर निगम जोन कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पंजाब में रेप पर फांसी की पहली सजा, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

मानसा के गांव आलमपुर मंदरा में एक 6 साल की बच्ची का उसके रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया था। बाद में उससे रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने इस संबंध में आरोपी काला सिंह को आज फांसी की सजा सुनार्इ। यह मामला पुलिस  ने 13 मई 2016 को केस दर्ज किया था।

AAP विधायकों की कनाडा एयरपोर्ट से ही वापसी से भारतीय सियासतदानों की भी हुई किरकिरी!

कनाडियन इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के 2 विधायकों कुलतार सिंह संधवा व अमरजीत सिंह संदोआ को कनाडा एयरपोर्ट से ही वापस भेजने के मामले में देश भर के सियासतदानों की दुनिया भर में किरकिरी हुई है। देश ही नहीं विदेश का भी मीडिया भारतीय नेताओं की सार्थकता पर सवाल करता दिखाई दे रहा है।

रैफरैंडम 2020 का UK में बायकाट शुरू

 12 अगस्त को लंदन में रैफरैंडम 2020 को लेकर हो रही रैली का यू.के. में विरोध शुरू हो गया है। यू.के. बेस्ड कई सिख संगठनों का कहना है कि यह रैली सिख समुदाय को बांटने वाली है। यही नहीं यू.के. सिख थिंक टैंक्स ने इसके बायकाट का फैसला किया है। 

बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुर्इ गर्भवती

शहर के थाना लाहौरी गेट के अधीन पड़ते क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे एक अस्पताल ले गर्इ, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बच्ची को गर्भवती करार दिया। डाक्टर की बात सुनते ही लड़की की मां के होश उड़ गए। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!