Punjab : कांग्रेसी वर्करों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2024 10:43 PM

punjab hunger strike of congress workers continues

पिछले कई वर्षों से सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी चली आ रही है, जिसके संबंध में सोमवार को सिविल अस्पताल में  कांग्रेसी वर्करों ने भूख हड़ताल व धरना लगा दिया।

लुधियाना : पिछले कई वर्षों से सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी चली आ रही है, जिसके संबंध में सोमवार को सिविल अस्पताल में  कांग्रेसी वर्करों ने भूख हड़ताल व धरना लगा दिया। भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि पंजाब सरकार विभिन्न क्षेत्रों में बड़े-बड़े वादे तो करती है लेकिन हकीकत सोच से परे है। लक्की ने कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है। जिस कारण आम लोगों को इलाज के बिना ही घर लौटना पड़ता है। सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने कई बार पंजाब सरकार को अपनी परेशानी के बारे में अवगत करवाया है पर इस गंभीर समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा। जिस कारण उन्होंने भूख हड़ताल का धरना लगाया। 

बुधवार को भूख हड़ताल के धरने को पूरे तीन दिन हो गए। इस मौके पर लुधियाना सेंट्रल के यूथ उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा, शिव सेना पंजाब से भानु प्रताप, महादेव सेना से रोहित सनन, टीटू नागपाल, शिफू भाटिया, पवन कुमार (बाऊ), देस राज राज्यस्थानी, गोरिन शर्मा, साहिल मल्होत्रा, पम्मा भाटिया, चंदर हंस, जसवंत सिंह काका और मक्खन प्रधान आदी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!