पंजाब सरकार का बड़ा Action, बुड्ढा दरिया को लेकर जारी किए सख्त निर्देश

Edited By VANSH Sharma,Updated: 01 Mar, 2025 09:38 PM

punjab government issued strict instructions regarding budha dariya

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की बुड्ढा दरिया को साफ करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शनिवार को बुड्ढा दरिया को पुनर्जीवित करने के प्रोजेक्ट...

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की बुड्ढा दरिया को साफ करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शनिवार को बुड्ढा दरिया को पुनर्जीवित करने के प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

ताजपुर रोड पर स्थित 225 एम.एल.डी जमालपुर एस.टी.पी में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए, स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य सीचेवाल ने बुड्ढा दरिया या सीवर लाइनों में उद्योगों द्वारा गंदा पानी या गोबर फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक मदन लाल बग्गा, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, डी.सी. जतिंदर जोरवाल, नगर निगम कमिश्नर आदित्य डिचलवाल समेत पी.पी.सी.बी, भूमि संरक्षण, सिंचाई विभाग आदि के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार बुड्ढा दरिया को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार और गंभीर प्रयास कर रही है। जनता और उद्योगों को भी सरकार और प्रशासन का समर्थन करना चाहिए ताकि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार या अधिकारी किसी भी उद्योग के विरोध में नहीं हैं, लेकिन किसी को भी दरिया में गंदा पानी या गोबर फेंकने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

नगर निगम के अधिकारियों को डेयरी कॉम्प्लेक्स से गोबर इकट्ठा करने और निर्धारित स्थानों पर डंप करने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को डेयरी कॉम्प्लेक्स से गोबर उठाने के लिए एक निजी ठेकेदार नियुक्त करने की प्रक्रिया को तेज करने के भी निर्देश दिए गए।

राज्यसभा सदस्य सीचेवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का बुड्ढा दरिया की सफाई प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए यह आठवां दौरा था, जो इस प्रोजेक्ट के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

इसके बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां राज्यसभा सदस्य सीचेवाल की अगुवाई में कार सेवा के तहत दरिया किनारे इश्नान घाट स्थापित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने जनता और उद्योगों से बुड्ढा दरिया की सफाई में अधिकारियों का समर्थन करने की अपील की।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!