Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2023 01:30 PM

पीड़ित गुरमुख सिंह बल का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई।
पंजाब डेस्कः पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के वेरका मंडल के अध्यक्ष पर कार सवार युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात गुरमुख सिंह बल किसी काम से होकर अपने घर वापिस लौट रहे थे। जैसे ही वल्ला पुल के पास पहुंचे तो बोलैरो गाड़ी सवार 2 हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई लेकिन एक गोली उनकी कार के टायर जबकि एक दरवाजे पर लगी। पीड़ित गुरमुख सिंह बल का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई।