Edited By Updated: 19 Nov, 2016 01:44 PM
आम आदमी पार्टी डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल के हलके जलालाबाद में भगवंत मान को उतारने की तैयारी में है। राजनीतिक माहिरों के अनुसार अकाली दल की पहली लिस्ट में जलालाबाद से सुखबीर के नाम की घोषणा न होने के पीछे भी यही कारण है।
जालंधरः आम आदमी पार्टी डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल के हलके जलालाबाद में भगवंत मान को उतारने की तैयारी में है। राजनीतिक माहिरों के अनुसार अकाली दल की पहली लिस्ट में जलालाबाद से सुखबीर के नाम की घोषणा न होने के पीछे भी यही कारण है।
अरविंद केजरीवाल 20 से 30 नवंबर तक पंजाब में 21 रैलियां करेंगे। पहली रैली जलालाबाद में है। आप के एक सूत्र ने माना कि इसी रैली में मान के नाम की घोषणा होगी। अकाली दल को इंटेलीजेंस से इनपुट मिले हैं कि मान जलालाबाद से सुखबीर के खिलाफ लड़ते हैं तो मुकाबला कांटे का हो सकता है। आप की स्ट्रैटजी ही सुखबीर को प्रचार के दौरान जलालाबाद में उलझाए रखने की है।
सुखबीर अगर दो जगह से लड़ेंगे तो भगवंत को भी उन्हीं दोनों सीटों से लड़ाया जाएगा। अकाली दल सूत्रों ने बताया कि पार्टी सुखबीर को जलालाबाद के साथ ही एक दूसरी सीट से भी उतारने पर विचार कर रही है। वो सीट बरनाला या धूरी हो सकती है। इसकी संभवाना इसलिए भी है, क्योंकि सुखबीर ने बरनाला में रैली के दौरान रजिंदर गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन अब बदले हालात के कारण शिअद की 69 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में गुप्ता का नाम नहीं है। ऐसे में आप की भी तैयारी है कि दोनों सीटों पर मान को ही सुखबीर के खिलाफ उतारा जाए।
संसद भवन के सामने धरने पर बैठे भगवंत मान, बोले मोदी मुझसे डरता है
वहीं पंजाब से AAP सांसद भगवंत मान संसद भवन के सामने धरने पर बैठे गए। धरने पर बैठे भगवंत ने अपने साथ एक होर्डिंग लिया है जिसपर लिखा है 'मोदी मेरे से डरता है, इसलिए मुझे संसद से बाहर करता है"। भगवंत मान के एक वीडियो को लेकर संसदीय कमेटी जांच कर रही है इसलिए संसद में उन्हें घुसने नहीं दिया जा रहा है।