Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Dec, 2022 09:57 AM
राज्य में एक तरफ जहां भाजपा खुद को मजबूत करने की तैयारियों में जुट गई है, जिसके चलते कई नेताओं को भाजपा सूची में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ इस सूची को लेकर बगावत के सुर उठने शुरू हो गए हैं।
जालंधर(पाहवा): राज्य में एक तरफ जहां भाजपा खुद को मजबूत करने की तैयारियों में जुट गई है, जिसके चलते कई नेताओं को भाजपा सूची में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ इस सूची को लेकर बगावत के सुर उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस सूची को लेकर कुछ भाजपा नेताओं व वर्करों में खासी नाराजगी पाई जा रही है।
भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने अश्विनी शर्मा द्वारा तैयार की गई सूची को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अश्विनी शर्मा द्वारा तैयार की गई इस सूची में सिर्फ अपने चहेतों को रेवड़ियां बांटने और पुराने वर्करों की बेइज्जती के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने पुराने वर्करों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे इस सूची को नहीं मानते। ग्रेवाल ने कहा है कि अश्विनी शर्मा खुद कुर्सी क्यों नहीं छोड़ते, क्या पंजाब में उनके सिवाय और कोई नेता नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here