Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2024 09:51 AM
2 दिन पहले हुई शादी के बाद नवविवाहिता दुल्हन ने ससुराल घर में
लुधियाना (राज): 2 दिन पहले हुई शादी के बाद नवविवाहिता दुल्हन ने ससुराल घर में संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम आरती है जोकि शिंगार सिनेमा रोड स्थित धर्मपुरा का रहने वाली थी। घटना का पता चलने पर लड़के वालों ने लड़की के घर पर कॉल कर बुलाया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह कमरे का लॉक तोड़ा और शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। लड़के के चाचा विकास वर्मा ने बताया कि उसके भतीजे की 7 दिसम्बर को आरती के साथ शादी हुई थी। आज लड़की अपने मायके घर लड़के के साथ फेरा डालने के लिए गई हुई थी। जहां उसने अपने मां के साथ मार्कीट जाकर शॉपिंग भी की। इसके बाद शाम करीब 6 बजे लड़की अपने ससुराल घर पहुंची।
चाचा विकास का कहना है कि लड़की घर पहुंच कर कपड़े बदलने के लिए अपने कमरे में गई थी। इस बीच उसका भतीजा सामाने लेने के लिए मार्किट चला गया। जब वह वापस आया तो देखा की इतनी देर बाद भी आरती कमरे से बाहर नहीं आई। उसने जाकर गेट खटखटाया तो गेट अंदर से बंद था। इसके बाद उसने लड़के के परिवार को इसकी सूचना दी और बाकी रिश्तेदारों को भी बुला लिया गया। जब उन्होने रोशनदान से अंदर देखा तो लडक़ी द्वारा फंदा लगाकार आत्महत्या की हुई थी। उन्होंने किसी तरह गेट तोड़ा और लड़की को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, जांच अधिकारी गुरजंट सिंह का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही कारण पता चल पाया है कि लडक़ी ने सुसाइड क्यों की। कल शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।