Edited By Urmila,Updated: 01 Dec, 2023 11:57 AM

पंजाब में आम जनता की परेशानी फिर से बढ़ सकती हैं।
पंजाब डेस्क: पंजाब में आम जनता की परेशानी फिर से बढ़ सकती हैं। सी.एम. मान ने किसानों की मांग पूरी करते हुए गन्ने का रेट बढ़ा दिया है लेकिन इसके बावजूद किसान नाराज नजर आ रहे हैं जिसके चलते किसानों ने दोबारा हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। फिलहाल मुकेरियां में किसान सड़कों पर उतर आए हैं और मुकेरियां में शूगर मिल के बाहर किसानों ने धरना लगाया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 12 बजे तक मांगें न पूरी की गई तो रोड जाम किया जाएगा। इसके बावजूद अगर प्रशासन की ओर से कोई कदम न उठाया गया तो रेल ट्रेक जाम किया जाएगा।
किसानों ने कहा सी.एम. मान ने गन्ने का रेट 14 रुपए से अधिक बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार की ओर से अभी तक शूगर मिल चलाने का कोई ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गन्ने पर सबसे ज्यादा लागत व खर्च आ रहा है। पहले गन्ने की कीमत पंजाब में 380 रुपए प्रति क्विंटल थी अब इसकी कीमत में 11 रुपए इजाफा किया गया है जो बढ़कर 391 रुपए प्रति क्विंटल हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here