Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Feb, 2022 04:11 PM
पंजाब में आज राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने के लिए पहुंच गए हैं।
रोपड़ : पंजाब में आज राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने के लिए पहुंच गए हैं। बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आज दोपहर रोपड़ पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रोपड़ में प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर पर सवार होकर चुनाव प्रचार किया। प्रियंका ने रोपड़ में रोड शो के अलावा डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार भी किया। इस मौके पर उनके साथ सी.एम. चन्नी व अन्य नेता भी मौजूद थे। प्रियंका गांधी इसके बाद अमृतसर के लिए रवाना होंगी, जहां पर भी उनके द्वारा रोड शो निकाले जाएंगे। प्रियंका गांधी द्वारा ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकाली जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी अपनी पहली रैली को संबोधित करने के लिए मानसा और बरनाला पहुंच गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी ने आज रोपड़ में घर-घर जा कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here