फतेहगढ़ साहिब पहुंची प्रियंका गांधी, लोगों से किए बड़े वादे

Edited By Radhika Salwan,Updated: 26 May, 2024 02:19 PM

priyanka gandhi reached fatehgarh sahib made big promises to the people

लोकसभा चुनाव के चलते भारतीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी आज पंजाब पहुंचे।

पंजाब: लोकसभा चुनाव के कारण माहौल काफी गर्माया हुआ है। लोकसभा चुनाव के चलते भारतीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी आज पंजाब पहुंचे। फतेहगढ़ साहिब में रोहौण मंडी में रैली की गई, जहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता से काफी वादे भी किए, वहीं भाजपा पर भी काफी निशाने साधे।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह शहीदों की धरती पर खड़ी है। यह धरती श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की है। उन्होंने कहा कि यहां खड़े हो कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वह शहीद की बेटी है, शहीद की पोतरी है। उन्होंने आगे जनता से अपील करते हुए कहा कि अमर सिंह को भारी वोटों से जिताया जाए। उन्होंने कहा कि उनके विचारों में किसानों के लिए हमेशा से सम्मान रहा है। उन्होंने औरतों को वादा करते हुए बोला कि परिवार की बड़ी औरत के खाते में हर महीने 8 हजार 500 रुपये डाले जाएंगे।

50% रोजगार महिलाओं को दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को वादा किया कि अगर कांग्रेस जीतेगी तो एस.एस.पी का कानून लाया जाएगा। किसानों के खेतों के नुकसान एक महीने के अंदर भुगताए जाएगे। उन्होंने मजदूरों के हितों में बोलते हुए कहा कि उन्हें 400 रुपयों से कम की दिहाड़ी नहीं मिलेगी। खेती के समानों से जी.एस.टी हटा दी जाएगी। हर परिवार का 25 लाख के सेहत बीमे के साथ फ्री ईलाज होगा। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!