पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां मुकम्मल, राजा वड़िंग ने दी अहम जानकारी

Edited By Urmila,Updated: 07 Jan, 2023 01:31 PM

preparations for  bharat jodo yatra  complete in punjab

पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने एक अहम प्रेस कांफ्रेंस की।

चंडीगढ़: पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने एक अहम प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, लेकिन यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूत करना नहीं, बल्कि देश को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए 'भारत छोड़ो यात्रा' शुरू की थी, लेकिन राहुल गांधी आज समय की जरूरत के मुताबिक 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रहे हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि यह यात्रा सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा जारी रखनी है। अब तक यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा रोज सुबह 6 बजे शुरू होती है और 12-14 कि.मी. की दूरी तय करती है।

उन्होंने कहा कि 6 कि.मी. चलने के बाद सफर में चाय-पानी के लिए 30-40 मिनट रुकते हैं। राजा वाड़िंग ने बताया कि यह यात्रा 10 तारीख की शाम पंजाब पहुंचेगी और रात्रि विश्राम श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा। उन्होंने कहा कि सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी द्वारा भाषण दिया जाएगा, जिसके बाद यात्रा शुरू होगी।उन्होंने कहा कि इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!