पंजाब सरकार अश्विनी शर्मा पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच करे: प्रताप बाजवा

Edited By Mohit,Updated: 18 Oct, 2020 04:48 PM

pratap singh bajwa

धार कलां ब्लॉक के अधीन आती नई बनी पंचायत पंगोह (उच्चा थड़ा) में कांग्रेस के पूर्व सचिव.............

पठानकोट (मनिन्द्र, शारदा): धार कलां ब्लॉक के अधीन आती नई बनी पंचायत पंगोह (उच्चा थड़ा) में कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित सिंह मंटू व सरपंच सुषमा पटियाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा शामिल हुए। इस मौके पर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंचायत की ओर से 5 लाख राशि से बनाई गई गलियों का शिलान्यास अपने कर कमलों से किया। 

जानकारी देते हुए अमित मंटू ने बताया कि धार ब्लॉक की नई पंचायत पंगोह को राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा द्वारा अपने फंड से निर्माण कार्यों के लिए दी गई 5 लाख ग्रांट से यह निर्माण कार्य करवाया गया है। वहीं सरदार प्रताप सिंह द्वारा धार ब्लॉक की काफी लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत को पूरा करने के लिए अमित मंटू को उनके साथ जन सेहत विभाग की मंत्री रजिया सुल्ताना के पास जाकर उनसे इस संबंधी बात कर धार कलां की पानी की समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह धार ब्लॉक की सबसे पहले पानी की समस्या का हल करवाने का वायदा करते हैं। 

उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए 3 विधयक कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि 19 अक्तूबर को पंजाब सरकार ने विधानसभा का एक दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसमें सभी विपक्षी दल के विधायकों से पंजाब सरकार द्वारा लाए जा रहे किसान हितैषी कानून के लिए समर्थन मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए हमले के आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाए जा रहे है। यह बात गलत है वह खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हुई हमले की निन्दा करते है और पंजाब सरकार से मांग करते है कि अश्विनी शर्मा पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की जाए।

इस अवसर पर हलका भोआ के विधायक जोगिन्द्र पाल, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पी.पी.सी पूर्व सचिव जंग बहादुर बेदी, जिला परिषद बक्शीश सिंह मोना, माकेर्ट कमेटी चेयरमैन लखविन्द्र लक्की, सरपंच राजेश कुमार, सरपंच रक्षा देवी, सरपंच अर्पण देवी, सरपंच प्रोमिला देवी, सरपंच राकेश कुमार उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!