करवा चौथ पर चांद दर्शन का संभावित समय

Edited By Pardeep,Updated: 29 Oct, 2023 10:44 PM

possible time of moon darshan on karva chauth

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सुहागिनों का सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ इस बार 1 नवम्बर को बड़ी धूमधाम व श्रद्धापूर्वक से मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार कर उत्सुकता से इंतजार रहेगा।

जैतो(रघुनंदन पराशर):  प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सुहागिनों का सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ इस बार 1 नवम्बर को बड़ी धूमधाम व श्रद्धापूर्वक से मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार कर उत्सुकता से इंतजार रहेगा। 

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री 'विद्यालंकार'के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसार चांद रात्रि लगभग 8.16 बजे  से 8.36 बजे के बीच देखा जा सकता हैं। यह चंद्रमा विभिन्न शहरों में अलग - अलग समय पर नजर आएगा लेकिन यह मौसम पर निर्भर रहेगा। 

पंडित शिव कुमार ने कहा कि एक प्रख्यात पंचांग ने चांद दर्शन का संभावित समय जालंधर में रात्रि लगभग 8.14 बजे , फरीदकोट 8.19, अमृतसर 8.15, जयपुर 8.20, अजमेर 8.32, चंडीगढ़ 8.10, पंचकूला 8.10,लुधियाना 8.15, फिरोजपुर  8.19,मोगा 8.18, फाजिल्का 8.24, बठिंडा 8.20, पटियाला 8.13,संगरूर 8.17, रोपड़ 8.12, नवांशहर 8.14, कपूरथला 8.14,पठानकोट 8.15, जम्मू 8.12, होशियारपुर 8.12,अंबाला 8.11,रोहतक 8.17, पानीपत 8.15, हिसार 8.21, सिरसा 8.22, कैथल 8.15, जींद 8.17,दिल्ली 8.16, फरीदाबाद 8.15, गुरुग्राम 8.16,श्रीगंगानगर 8.26, बीकानेर 8.34, शिमला  8.09  बजे दिखाई देगा। पंडित शिव कुमार ने कहा कि भारत में सनातन धर्मी महिलाएं इस व्रत को दिनभर निर्जल अपने अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही अपना व्रत पूरा करती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!