Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 08:07 AM
थाना साहनेवाल की पुलिस ने हैरोइन की तस्करी करने के आरोप में एक मंगेतर लड़का-लड़की को गिरफ्तार किया है।
साहनेवाल/कोहड़ा(स.ह.): थाना साहनेवाल की पुलिस ने हैरोइन की तस्करी करने के आरोप में एक मंगेतर लड़का-लड़की को गिरफ्तार किया है।
थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी टी प्वाइंट, नीची मंगली पर नाकाबंदी के लिए मौजूद थी तो उक्त लड़का-लड़की मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए जिन्हें रोक कर जब महिला पुलिस के साथ तलाशी ली गई तो दोनों से पुलिस को 5-5 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सतवीर सिंह पुत्र सतविंद्र पाल सिंह व गगनदीप कौर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।