Edited By Urmila,Updated: 26 May, 2023 06:19 PM

जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ पैट्रोलिंग के लिए पटेल नगर मलोट में मौजूद थे
मलोट (विकास): रमनदीप सिंह भुल्लर एस.पी. (डी) व बलकार सिंह डी.एस.पी. की निगरानी में थाना सिटी मलोट पुलिस ने 270 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ पैट्रोलिंग के लिए पटेल नगर मलोट में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार जिसके पीछे महिला बैठी हुई थी, को शक होने पर रुकने का इशारा किया। इस पर युवक ने मोटरसाइकिल को दूर से ही धीमा कर लिया और पीछे महिला उतरकर दूसरी गली में दौड़ने लगी तथा युवक मोटरसाइकिल लेकर दूसरी गली में भाग गया। इस पर महिला पुलिस ने उक्त महिला का पीछा कर उसे काबू कर लिया।
महिला ने अपना नाम सुमन पत्नी आसू कुमार वासी गली नंबर 4 पटेल नगर, मलोट बताया। डी.एस.पी. बलकार सिंह की मौजूदगी में महिला की तलाशी ली गई तो उसके बैग से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार उसका पति आसू पुत्र सेवा राम था जिसके खिलाफ थाना सिटी मलोट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here