पंजाब के कई जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, बढ़ाई गई सुरक्षा

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2026 02:41 PM

paramilitary forces

पंजाब में आगामी चुनावों को देखते हुए सरहदी जिलों में प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है।

जालंधर (धवन): पंजाब में आगामी चुनावों को देखते हुए सरहदी जिलों में प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी के तहत हरियाणा और राजस्थान की सीमा से लगे पंजाब के जिलों में चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोजाना मीटिंगें शुरू कर दी गई हैं, जिसमें पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग के दौरान चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अलग-अलग जिलों के बीच बेहतर तालमेल बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान पड़ोसी जिलों के प्रशासन और पुलिस विभागों के बीच प्रभावशाली संचार और आपसी सहयोग पक्का करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए तुरंत मिलकर कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही पंजाब के बॉर्डर वाले जिलों फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए और कदम भी उठाए गए हैं। इन जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पंजाब पुलिस के और जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती का मकसद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाना और चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखना है।

मीटिंग में अधिकारियों ने साफ किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण, आजाद और निष्पक्ष वोटिंग पक्का करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को एक-दूसरे के साथ कोऑर्डिनेशन से काम करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!