‘आप’, बसपा, सी.पी.आई., शिअद (अ) व सी.पी.आई. (एम) का नहीं खुला खाता

Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2018 11:32 AM

panchyat election

पंजाब की 22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे रविवार को राज्य चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। हालांकि मतगणना शनिवार सुबह शुरू हुई थी लेकिन देर रात तक अधिकांश केंद्रों में मतगणना जारी रहने के कारण नतीजे आधिकारिक रूप से...

चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब की 22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे रविवार को राज्य चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। हालांकि मतगणना शनिवार सुबह शुरू हुई थी लेकिन देर रात तक अधिकांश केंद्रों में मतगणना जारी रहने के कारण नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए जा सके थे। रविवार को जारी चुनाव नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने सभी जिला परिषदों और पंचायत समितियों में एकतरफा जीत हासिल की है।

राज्य के 22 जिला परिषदों के 353 जोनों के नतीजों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के 331 उम्मीदवार विजयी रहे, शिरोमणि अकाली दल के 18, भारतीय जनता पार्टी के 2 और अन्य ने 2 जोन्स में जीत हासिल की जबकि आम आदमी पार्टी, बसपा, सी.पी.आई., शिअद (अ) व सी.पी.आई.(एम) खाता नहीं खोल पाईं। कांग्रेस ने बङ्क्षठडा, बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, लुधियाना, मानसा, पटियाला और रूपनगर जिला परिषदों के सभी जोन्स में शत-प्रतिशत जीत हासिल की। इसी तरह 150 पंचायत समितियों के 2899 जोनों में से कांग्रेस के 2351 उम्मीदवार विजेता रहे जबकि शिरोमणि अकाली दल के 353, भारतीय जनता पार्टी के 63, आम आदमी पार्टी के 20, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) 2, सी.पी.आई. (एम) 2, सी.पी.आई. के 1 और आजाद व अन्य 107 विजेता रहे।

     

जिला परिषद  कुल जोन    कांग्रेस   शिअद  भाजपा     अन्य
अमृतसर  25 21 4 0 0
बठिंडा  16 16 0 0 0
बरनाला  10 10 0 0 0
फिरोजपुर     14 13 1 0 0
फरीदकोट   10 10 0 0 0
फाजिल्का  15 11 4 0 0
फतेहगढ़ साहिब 10 10 0 0 0
गुरदासपुर   25 25 0 0 0
होशियारपुर  25 24 0 1 0
जालंधर 21 20 0 0 1
कपूरथला  10 09 1 0 0
लुधियाना  25 25 0 0 0
मोगा   15 14 1 0 0
मानसा   11 11 0 0 0
श्री मुक्तसर साहिब     13 11 2 0 0
पटियाला 25 25 0 0 0
पठानकोट 10 09 0 1 0
रूपनगर   10 10 0 0 0
संगरूर 23  22 1 0 0
एस.ए.एस. नगर 10 09 1 0 0
एस.बी.एस. नगर  10 07 2 0 1
तरनतारन 20 19 1 0 0
कुल 353 331 18 2 2

 
   
 
    
   
 
  
   
    
 
 
  
    
   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!