Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2023 11:50 AM

भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया।
गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाकिस्तान सीमा पर शहीद कमलजीत सिंह पोस्ट के पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार रात लगभग 12 बजे पाकिस्तान की तरफ से किसी को आते देख जब उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने वापस भागने की कोशिश की, जिस पर 121बटालियन के जवानों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान घुसपैठिया मारा गया, जिससे 2 मोबाइल और एक टार्च बरामद हुई।