एन.डी.पी.एस. एक्ट में पकड़े वृद्ध ने थाने में लगाया फंदा, मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Dec, 2020 10:12 AM

old man commit suicide in police station

नाइट मुंशी सस्पैंड, ज्यूडीशियल जांच शुरू

अमृतसर(संजीव): एन.डी.पी.एस. एक्ट में गिरफ्तार किए गए वृद्ध प्रीतम सिंह निवासी मकाम अजनाला ने गत देर रात थाना कंबो की रिसोई घर में पंखे से झूल आत्महत्या कर ली। प्रीतम सिंह को सुबह 11 बजे के करीब पुलिस ने 300 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। घटना के बाद माननीय जज जे.एम. आई.सी. राजन आहुजा इसकी ज्यूडीशियल जांच कर रहे हैं।  

वहीं दूसरी और घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक का परिवार व उनके समर्थक थाने पहुंचे और पुलिस के विरुद्ध हत्या के आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने नाइट मुंशी को सस्पैंड कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। थाना कंबो की पुलिस ने प्रीतम सिंह को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया था। जिसे आज माननीय अदालत में पेश करना था और पुलिस ने उसे थाने की हवालात में रखा हुआ था। देर रात प्रीतम सिंह ने नाइट मुंशी व सुरक्षा कर्मचारी से कहा कि उसकी तबीयत खराब हो रही है, जिस पर पुलिस मुलाजिम ने उसे हवालात से बाहर निकाल थाने की रिसोई घर में बिठा दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिम जब शोचालय गया तो उसके वापस आने तक प्रीतम सिंह पंखे के साथ फंदा लगा आत्महत्या कर चुका था। जिसके बाद इस घटना की जानकारी माननीय जज जे.एम. आई.सी. राजन आहुजा को दी गई जिन्होंने मौके का जायजा लिया।

परिवार का आरोप
मृतक प्रतीम सिंह के परिवार व उसके बेटे मनजिंद्र सिंह का आरोप है कि उसके पिता को पुलिस सुबह 11 बजे पकड़ लेकर गई थी और बिना मामला दर्ज किए उन्हें अवैध हिरासत में रखा। उन्हें शंका है कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण उसके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने उसके पिता से मिलने भी नहीं दिया था। अब मौत के बाद कहानी बनाकर गुमराह कर रही है। 

यह कहना है पुलिस का
थाना कंबो के इंचार्ज इंस्पैक्टर यादविंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में थाने के मुंशी को सस्पैंड कर दिया गया है। प्रीतम सिंह पर पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामले दर्ज थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!