NRI पति के कारनामे से चकनाचूर हुए पत्नी के सपने, सच्चाई जान खिसकी पैरों तले जमीन

Edited By Vatika,Updated: 03 May, 2021 12:43 PM

nri husband cheat with wife

एन. आर. आई. नौजवान के साथ विवाह करवाने वाली लड़की के सपने तब चकनाचूर हो गए, जब उसे

मोहाली (संदीप): एन. आर. आई. नौजवान के साथ विवाह करवाने वाली लड़की के सपने तब चकनाचूर हो गए, जब उसे पति की सच्चाई का पता चला। बताया जा रहा है कि उसका पति पहले ही शादिशुदा था और उसने धोखे से दूसरा विवाह किया था। जानकारी के अनुसार लड़की की तरफ से इसकी शिकायत एस.एस. पी. मोहाली को दी गई, जिसके बाद पुलिस थाना फेज-8 मोहाली में लड़की के पति, सास, ससुर, मामा ससुर जिला कुल 6 के खिलाफ केस दर्ज कर कर 2 को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 

शादी के बाद अमरीका चला गया
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2015 में उसकी शादी पंजाब के रहने वाले प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रदीप अमरीका चला गया और अभी वहीं है। युवती के परिजनों ने शादी पर लाखों रुपए खर्च किए थे। युवती अपने ससुराल में रहने लगी। वर्ष 2017 में उसके पति ने अमरीका में अपने कारोबार को लेकर ससुराल पक्ष से पैसों की मांग की तो उन्होंने पैसे उसे भेज दिए। वर्ष 2018 में पति प्रदीप भारत आया लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें बताते हुए उसे अपने साथ नहीं ले गया। इसके बाद भी वह बहाने लगा और उनसे पैसों की मांग करने लगा। कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति ने अमरीका में भी शादी कर रखी है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!